Breaking News

भामाशाह पार्क के लिए भूमि मिली

सभासद सुनील गुप्ता सम्मानित
– सभासद सुनील गुप्ता को सम्मानित करते समाज के लोग
फतेहपुर। दानवीर भामाशाह की स्मृति में पार्क एवं प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि आवंटन कराए जाने पर इसाइनपुरवा वार्ड के सभासद सुनील गुप्ता का अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। परिषद के पदाधिकारियों ने उनके आवास पहुंचकर माला पहनाई, पटका ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। परिषद के पदाधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं सभी सभासदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से दानवीर भामाशाह के नाम पर पार्क और प्रतिमा स्थापना की मांग की जा रही थी। इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सभासद सुनील गुप्ता ने अपने वार्ड स्थित देवीगंज पुल के नीचे भूमि आवंटित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे समाज की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने का मार्ग प्रशस्त हुआ। राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचे परिषद पदाधिकारियों ने कहा कि भामाशाह के नाम पर बनने वाला यह पार्क नई पीढ़ी को उनके त्याग, समर्पण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देगा। साथ ही क्षेत्रवासियों को मॉर्निंग वॉक एवं अन्य गतिविधियों के लिए एक बेहतर सार्वजनिक स्थल भी उपलब्ध होगा। जिलाध्यक्ष अरुण जायसवाल एडवोकेट ने कहा कि भामाशाह पार्क के लिए भूमि आवंटन कराने में सभासद सुनील गुप्ता का योगदान सराहनीय है। समाज इस पहल के लिए सदैव उनका आभारी रहेगा। प्रदेश युवा अध्यक्ष शैलेंद्र शरण सिंपल ने कहा कि पार्क बनने से क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा और लोगों को स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिलेगा। साथ ही आने वाली पीढ़ियां भामाशाह जैसे महापुरुष को सदैव याद रखेंगी। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिलाध्यक्ष ब्रजेश सोनी, दोसर वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष नारायण बाबू गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष विनायक संतोष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, सौनक गुप्ता, अमित गुप्ता, नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

35 हजार बच्चों ने कागज पर उकेरा ‘सपनों का भारत’, किसी ने स्मार्ट क्लास तो किसी ने दिखाई विकास की तस्वीर

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर रविवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *