दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड का कहर! 11 की मौत, कई घर मलबे में दबे… रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें

 

पश्चिम बंगाल में तेज बारिश के बाद दार्जिलिंग में लैंडस्लाइड हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मिरिक-सुखियापोखरी रोड के किनारे ढलान पर लैंडस्लाइड हुई। हादसे में कई घर टूट गए। स्थानीय के मुताबिक, 11 लोगों की मौत हुई है हालांकि अभी पुष्टि होना बाकी है। लैंडस्लाइड के बाद रोड पर मलबा आने से रेस्कयू में दिक्कत आ रही है। वाहनों की आवाजाही और आसपास के कई इलाकों में कम्यूनिकेशन टूट गया है। उधर मिरिक में एक लोहे का पुल भी टूट गया है। उधर मानसून के बाद अरब सागर में उठा पहला चक्रवात शक्ति गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को बताया कि यह तूफान गुजरात के द्वारका से 420 किमी दूर समुद्र में एक्टिव है।

इसकी वजह से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अगले 24 घंटे में यह पश्चिम-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ेगा और अरब सागर के उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों तक पहुंचेगा। सोमवार से पूर्वोत्तर की ओर जाने और कमजोर पड़ने की संभावना है। तूफान के असर से गुजरात, उत्तर महाराष्ट्र में समुद्र उफान पर है। महाराष्ट्र में भी तूफान शक्ति का असर दिखने लगा है। मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। 7 अक्टूबर तक उत्तरी कोंकण के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी भारी बारिश हो सकती है।

दार्जिलिंग हादसे की 3 तस्वीरें…

दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर आ गया।
                        दार्जिलिंग में तेज बारिश के बाद पहाड़ से गिरा मलबा सड़क पर आ गया।
पुल के टूटने से हादसा हुआ, पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
                  पुल के टूटने से हादसा हुआ, पुल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला।
                               रेस्क्यू टीम ने घटनास्थल से शवों को बाहर निकाला।

About NW-Editor

Check Also

भारत को मिला तीसरा चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ एनएस राजा सुब्रमणि संभालेंगे जिम्मेदारी

रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *