Breaking News

खेत में मेड़ बांधने को लेकर चले लाठी डंडा

– एक महिला सहित चार लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
– अस्पताल में उपचार कराने आए घायल।
बिंदकी, फतेहपुर। खेत में मेड बांधने को लेकर किसानों के दो गुट में मारपीट हो गई। दोनों ओर से हुई मारपीट में महिला किसान सहित चार लोग घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा ब्लॉक के अंतर्गत गांव रैपुरवा में खेत में मेड बधने को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई फिर लाठी डंडा व धारदार हथियार चलने शुरू हो गए। जिसमें एक पक्ष से विकास उम्र 28 वर्ष पुत्र जगदीश घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अमर सिंह उम्र 65 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामाश्रय सुखराम उम्र 25 वर्ष पुत्र अमर सिंह सदाकाली उम्र 55 वर्ष पत्नी अमर सिंह घायल हो गई। परिवार के लोगों सभी घायल पुलिस के पास पहुंचे और दोनों पक्ष की प्राथमिकी दर्ज कर सभी घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी लान सिंह ने बताया कि दो पक्ष के बीच मारपीट होने से दोनों पक्ष से चार लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

शाह-बड़ागांव बहुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

– विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना – बस को हरी झण्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *