Breaking News

जयपुर में ट्रेन हादसा: ट्रैक पार करते युवक की कटकर मौत

जयपुर में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन की टक्कर से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। सिर फूटने के साथ शरीर में जगह-जगह गंभीर चोट आई। जवाहर सर्किल थाना ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने बताया- हादसा गौरव टावर पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ। 12 जुलाई की रात करीब 8 बजे एक व्यक्ति रेलवे ट्रैक को पार कर रहा था। इसी दौरान आई ट्रेन की चपेट में आ गया। टक्कर लगने से वह उछलकर दूर जाकर गिरा। राहगीरों की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर लहूलुहान हालत में व्यक्ति का शव पड़ा मिला। ट्रेन की टक्कर से उसका सिर फूट गया था और शरीर पर जगह-जगह गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस का कहना है कि मृतक की उम्र करीब 50-55 साल और शरीर से हष्ट-पुष्ट है। उसने खाकी कलर की पेंट ओर सफेद कलर की शर्ट पहने हुए है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

राजस्थान में रेड बुल, स्टिंग समेत आठ प्रमुख एनर्जी ड्रिंक्स पर प्रतिबंध, ऑनलाइन बिक्री और प्रचार भी बंद

जयपुर। युवाओं और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *