कुएं में गिरे मवेशी की बचाई जान

बकेवर, फतेहपुर। थाना क्षेत्र के मुसाफा कस्बा में एक कुएं में गिरी अन्ना बछिया को ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना रात के समय की बताई जा रही है, जब अज्ञात कारणों से एक अन्ना गाय की बछिया कुएं में गिर गई। कुएं में पानी नहीं था, जिससे बछिया की जान तो बच गई, लेकिन वह बाहर नहीं निकल सकी। सुबह जब गांव के ही रमेश कपड़े फैलाने के लिए कुएं के पास पहुंचे, तो उनकी नजर बछिया पर पड़ी। उन्होंने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी, जिसके बाद लालू नामक व्यक्ति ने तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मुसाफा चौकी प्रभारी राकेशचंद्र शर्मा और कांस्टेबल राहुल यादव मौके पर पहुंचे। स्थिति को देखते हुए उन्होंने अग्निशमन विभाग से मदद मांगी। फायर स्टेशन बिंदकी से विनय सिंह तोमर, चालक मासूक अली, कांस्टेबल नंद कुमार और जलील कुमार की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बछिया को निकालने की योजना बनाई गई। रस्से और बल्ली की सहायता से बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी पूरा सहयोग दिया और काफी मशक्कत के बाद बछिया को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बछिया को सही-सलामत देखकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस पूरे प्रयास में गांव वालों की सक्रिय भागीदारी और प्रशासन के त्वरित सहयोग से एक निर्दाेष जीव की जान बचा ली गई।

About NW-Editor

Check Also

छाता मिले तो ठेला संचालकों के खिले चेहरे

– रेडक्रास की आजीवन सदस्य आसमा के सहयोग से हुआ वितरण – ठेला संचालक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *