Breaking News

कल्याणपुर केशवपुरम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का किया आयोजन

कल्याणपुर केशवपुरम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा का आयोजन किया गया,पिछले 13 वर्षों ये कार्यक्रम केशवपुरम स्थित पार्क में सैकंडों लोगों की तादात में बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। इस पूजा में तीन दिवसीय व्रत रहकर सभी अपनी मन्नत मांगते है,प्रथम दिवस महिलाएं अपनी बेदी बनाकर छठ मैया का आसान बनाकर,दूसरे दिन दिया जलाकर पूजा करके छठ मैया का आव्हान करके बुलाया जाता है उसके उपरांत सूर्य अस्त के समय पूजा की जाती है तीसरे दिन सूर्योदय के समय देवी महारानी को विदा कर व्रत तोड़ा जाता है,इस कार्यक्रम का आयोजन अनिल त्रिपाठी,अनुराग मिश्रा(ऋषि)(एडवोकेट),पटेल पवन हिंदुस्तानी,शोभित शर्मा(एडवोकेट)द्वारा कराया जाता है।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीलिमा कटियार जी(विधायिका कल्याणपुर),कौशल किशोर मिश्रा(पार्षद) आर बी चौधरी,हिमांशु जोशी,राजेश गुप्ता,अभिषेक मिश्रा,,(एडवोकेट),सुशील शुक्ला,आलोक कोहली,सुखलाल दोहरे,विनय बाजपेई,आर के सचान,सतीश शुक्ला(एडवोकेट),धर्मेंद्र अग्निहोत्री,मनीष सिंह,शिवशरण यादव,परमात्मा सिंह,जनार्दन दीक्षित,आर,के त्रिपाठी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। विशेष रूप से पार्षद कौशल मिश्रा का योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में रहा

About NW-Editor

Check Also

फजलगंज थाने में सिख समाज का प्रदर्शन, आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, वीडियो जारी कर जताया खेद

कानपुर में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *