Breaking News

कुत्ता कांड’ से टूटी शादी! मंडप में मचा बवाल, 4 दिन बाद दुल्हन भागकर पहुंची दूल्हे के घर

फतेहपुर। जिले में एक शादी का विवाद इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है। मामूली सी बात ने मंडप में ऐसा तांडव मचाया कि शादी टूट गई, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई — चार दिन बाद दुल्हन ने ऐसा कदम उठाया कि हर कोई दंग रह गया।

घटना 18 फरवरी की बताई जा रही है। प्रयागराज से आई युवती की शादी फतेहपुर में हो रही थी। सुबह करीब चार बजे मंडप के नीचे जेवर चढ़ाने की रस्म चल रही थी। इसी दौरान पास बैठा एक कुत्ता भौंकने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक बाराती ने कुत्ते को लात मार दी।

कुत्ते को लात मारते देख दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंडप में ही तीखी बहस शुरू हुई, जो कुछ ही पलों में मारपीट में बदल गई। देखते ही देखते बाराती और घराती आमने-सामने आ गए और गेस्ट हाउस रणभूमि में तब्दील हो गया।

हंगामे के दौरान कई लोग घायल हो गए। वधू पक्ष से शुभम गुप्ता, ऋषभ केसरवानी व संगीता देवी के सिर फटने की सूचना है, जबकि दुल्हन की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। वर पक्ष के भी कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं।

बवाल बढ़ने पर शादी की रस्में रोक दी गईं और मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने समझौते का प्रयास किया, लेकिन युवती शादी करने से साफ इनकार करती रही। बताया जा रहा है कि दोनों पिछले दो वर्षों से रिलेशनशिप में थे और कोर्ट मैरिज का रजिस्ट्रेशन भी करा चुके थे।

शादी टूटने के बाद मामला ठंडा पड़ता नजर आया, लेकिन चार दिन बाद कहानी ने फिल्मी मोड़ ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, युवती अपने घर से निकलकर सीधे दूल्हे के घर पहुंच गई, जिससे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया।

About NW-Editor

Check Also

चोरों के गैंग का खुलासा, बंद मकानों में चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

– राधानगर-खागा की चर्चित चोरी की घटनाओं का खुलासा – लाखों के जेवर, नगदी, बाइक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *