Breaking News

दिल्ली में चार मंजिला इमारत में भीषण आग: 9 लोगों की मौत, डेढ़ साल का मासूम भी शामिल; 15 को सुरक्षित निकाला गया, AC ब्लास्ट की आशंका

दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार में एक चार मंजिला बिल्डिंग में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक डेढ़ साल का बच्चा शामिल है।

दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 3.47 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। 4 घंटों की मशक्कत के बाद सुबह करीब 8 बजे आग पर काबू पाया गया। बिल्डिंग के अंदर फंसे 10 से 15 लोगों को बचाया गया। इनमें दो लोग घायल हुए हैं।

मृतकों के शव बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर से बरामद किए गए। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि कुछ शव इतने बुरे तरह जल चुके हैं कि सिर्फ कंकाल बचा है। DNA टेस्ट के बाद ही मृतकों का पता चल पाएगा।

हादसे को लेकर कुछ लोगों का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि AC में धमाके के बाद आग फैली। फिलहाल अधिकारियों की तरफ से असली कारण की पुष्टि नहीं हुई है।

हादसे की 6 तस्वीरें…

हादसे के वीडियो में बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
हादसे के वीडियो में बिल्डिंग के दूसरे फ्लोर से आग की लपटें उठती दिखाई दीं।
बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी।
बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो 4BHK, कुल 8 फ्लैट हैं। इनमें 6 में आग लगी।
आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई।
आग की लपटें दूसरे फ्लोर से तीसरे और फिर चौथे फ्लोर तक पहुंच गई।
आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया।
आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के पीछे का पूरा हिस्सा धुएं से काला हो गया।
यह बिल्डिंग के सामने का हिस्सा है। आग पीछे के हिस्से में लगी थी।
यह बिल्डिंग के सामने का हिस्सा है। आग पीछे के हिस्से में लगी थी।
बिल्डिंग से आग बुझाने के बाद शवों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।
बिल्डिंग से आग बुझाने के बाद शवों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

9 मृतकों के नाम सामने आए, लेकिन पहचान मुश्किल

दिल्ली पुलिस के अनुसार, बिल्डिंग के पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव और सीढ़ियों से 3 शव मिले, जहां दरवाजा बंद था। आशंका है कि लोगों ने छत पर भागकर जान बचाने की कोशिश की थी।

दूसरे फ्लोर पर मिले मृतकों की पहचान अरविंद जैन (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटे निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और डेढ़ साल के पोते आकाश जैन के रूप में हुई। तीसरे फ्लोर पर नितिन जैन (50), उनकी पत्नी शैले जैन (48) और बेटे सम्यक जैन (25) मृत पाए गए।

पहले फ्लोर पर शिखा जैन (45) का शव मिला, जबकि उनके पति नवीन जैन (48) घायल हो गए। स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि उन्होंने मृतकों के शव देखें हैं। इनमें कौन से शव पुरुष के हैं और कौन सी महिला के, इसकी पहचान करना भी मुश्किल है।

बिल्डिंग के पिछले हिस्से से ज्यादातर शव मिले

दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि चार मंजिला बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK फ्लैट हैं। आग बिल्डिंग के पिछले हिस्से में लगी थी और वहीं सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। 6 फ्लैट्स का सामान जल गया।

DFS के मुताबित, खिड़कियों और बालकनी पर ग्रिल और लोहे की रॉड लगी थीं, जिससे रेस्क्यू में दिक्कत आई। फिर भी करीब 15 लोगों को बचाया। इनमें से एक व्यक्ति करीब 30% तक जल गया था, जिसे इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मृतकों के परिजन, स्थानीय लोगों और नेताओं की भीड़ जमा हो गई।
मौके पर मृतकों के परिजन, स्थानीय लोगों और नेताओं की भीड़ जमा हो गई।

29 अप्रैल: गाजियाबाद में 15 मंजिला अपार्टमेंट में आग, 7 फ्लोर जले

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 29 अप्रैल की सुबह एक 15 मंजिला अपार्टमेंट में भीषण आग लग गई थी। आग गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के टावर-डी में 9वें फ्लोर पर लगी। देखते ही देखते आग ने 7 मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था। गनीमत रही कि फ्लैट में रहने वाले लोग किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए। सीढ़ियों से नीचे की ओर भागे। अपना घर जलते देखकर महिलाएं फूट-फूटकर रो पड़ीं। पूरी खबर पढ़ें…

आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।
आग इतनी भीषण थी कि धुएं का गुबार करीब 5 किमी दूर से दिखाई दे रहा था।

गर्मी बढ़ने पर अचानक AC में ब्लास्ट न हो, इसके लिए ये 7 सावधानियां रखें

  • हर 2-3 घंटे में 15 मिनट के लिए AC बंद कर दें, ताकि कंप्रेसर ओवरहीट न हो। अगर पूरी रात AC चलाते हैं तो 15 मिनट के ब्रेक के लिए अलार्म सेट कर दें।
  • AC का तापमान जितना कम रखेंगे, कंप्रेसर पर उतना ज्यादा दबाव बनेगा। ओवरहीट होने से आग लगने का खतरा बढ़ेगा। इसलिए AC का तापमान 24 से 26 डिग्री के बीच रखें।
  • AC को कभी एक्सटेंशन लाइन या मल्टी-प्लग से न जोड़े। इसके लिए अलग बिजली लाइन ही रखें, ताकि सॉकेट ओवरलोड न हो।
  • अगर कोई पुरानी या खुली वायरिंग है तो उसे तुरंत बंद कराएं। ढीले सॉकेट न रहने दें। AC का समय पर मेंटेनेंस कराएं।
  • AC की आउटडोर यूनिट को छाया में रखें। हो सके तो इसके ऊपर शेड लगवाए, ताकि धूप में इसका तापमान और न बढ़े।
  • किसी भी तरह की आवाज या बदबू आ रही हो तो AC तुरंत बंद करें। ठीक न हो तो रिपेयर करने वाले को बुलाएं।
  • मिनिएचर सर्किट ब्रेकर यानी MCB जरूर लगाए। यह AC को ओवरलोड से बचाता है। अगर अचानक करंट सप्लाई आए तो MCB ट्रिप होकर बिजली सप्लाई काट देता है, जिससे शॉर्ट सर्किट या ओवर हीटिंग का खतरा टल जाता है।

About NW-Editor

Check Also

“दिल्ली क्राइम अपडेट: कल्याणपुरी में मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, बड़ी बरामदगी”

कल्याणपुरी पुलिस ने एक शातिर झपटमार फैजान को गिरफ्तार किया है। उसके पास से झपटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *