Breaking News

जरूरतमंदों व दिव्यांगों को मिली सामग्री व कंबल

– लोगों की लगातार सेवा कर रही रेडक्रास सोसाइटी
– जरूरतमंदों व दिव्यांगों को सामग्री व कंबल वितरित करते डा0 अनुराग श्रीवास्तव।
फतेहपुर। बढ़ती शीतलहर के प्रकोप से किसी को कोई परेशानी न हो इस भाव से गुरूवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के संयोजकत्व में चेयरमैन व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ अनुराग श्रीवास्तव ने शिवराजपुर में वीरेंद्र यादव जैविक कृषक के सहयोग से चिन्हित अतिजरूरतमंद 18 बुजुर्गों, नेत्रहीन महिलाओं व दिव्यांगजनों को कंबल, बाल्टी, टीशर्ट व पांच लोगों को किचन सेट व तीन लोगों को तारपोलिन भी वितरित किया। डॉ अनुराग ने बताया कि पिछले वर्ष भी शिवराजपुर में चिन्हित जरूरतमंद की सेवा की गई थी। सभी बुजुर्ग डॉ अनुराग की सेवा से अभिभूत होकर आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। इस अवसर पर शिवराजपुर से बसंतलाल, गौरीशंकर, अंकुल कुमार, नरेंद्र तिवारी, उत्तम कुमार, गंगाप्रसाद व प्रमुख सहयोगी चैतन्य कुमार भी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *