Breaking News

डायट में सामाजिक विज्ञान का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

– प्रशिक्षण को संबोधित करतीं वक्ता।
फतेहपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्राचार्य/उपशिक्षा निदेशक आरती गुप्ता के निर्देशन में सामाजिक विज्ञान विषय के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रथम एवं द्वितीय बैच के प्रशिक्षण का शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य एवं सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र व नोडल प्रवक्ता वीणा सिंह ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर किया।
प्रथम सत्र में प्रशिक्षण की आवश्यकता, उपयोगिता एवं सत्रों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वीणा सिंह ने भारतीय ज्ञान परंपरा एवं सामाजिक विज्ञान विषय पर व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से संवाद किया। कौशल कुमार अंकुर ने नवाचारी शिक्षण विधियों पर प्रकाश डाला, जबकि आलोक कुमार ने एनईपी-2020 एवं एनसीएफ-एसई-2023 के परिप्रेक्ष्य में सामाजिक विज्ञान शिक्षण पर विचार साझा किए। प्रशिक्षण में देवमयी, मलवां, अमौली, खजुहा, विजयीपुर, असोथर, तेलियानी एवं हथगाम विकास खंडों के शिक्षक प्रतिभाग कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *