Breaking News

डीएम की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर बैठक संपन्न

महोबा जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक की गयी। जिसमें उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि अभियान को जन भागी दारी के साथ उत्सव के रूप में मनाते हुये प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाये जिससे स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के सुअवसर पर तिरंगा फहराया जा सके। शासन द्वारा जनपद को 250000 (ढाई लाख) तिरंगे झण्डे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को दी गयी है। डीएम द्वारा बताया गया कि 52 स्वयं सहायता समूहों की 210 महिला सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण ध्वज संहिता के अनुरूप गुणवत्ता के साथ बनाकर उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिये गये। तथा 8 अगस्त से 15 अगस्त तक जनपद में धूमधाम से अभियान चलाया जायेगा। जिसके तहत बाईक रैली, प्रभात फेरी जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। जिलाधिकारी ने ग्राम पंचायतों, विकास खण्डों, तहसीलों एवं अन्य सम्बन्धित समस्त विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अभियान संचालित करने को कहा। स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित झण्डों के भुगतान एवं वितरण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं समयवद्ध रूप से करने के निर्देश दिये गये। समस्त विभागों को निःशुल्क झण्डा प्राप्त कर अपने विभाग के लाभार्थिंयों को उपलब्ध कराने के लक्ष्य भी आवंटित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम कुमार ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि झण्डा फहराने के नियमों एवं कानूनों का पालन कराया जाये। हर घर तिरंगा कार्यक्रम से समूहों को रोजगार भी मिल रहा है। अन्त में जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा राष्ट्र भक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिक कर्तव्य की भावना को सुदृढ करने का जन आन्दोलन है। बैठक में बलराम कुमार, सीडीओ, इन्द्र नन्दन सिंह, एडीएम वि0/रा0, विपिन कुमार पीडी/बीडीओ पनवाडी, रंजन सिंह सीवीओ, राहुल मिश्रा बीएसए, रामसजीवन डीडीएजी, अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम, चन्द्रकिशोर वर्मा डीपीआरओ, चित्रगुप्त, पर्यटन अधिकारी, अरविन्द्र राजपूत बीडीओ जैतपुर, विपिन गुप्ता बीडीओ चरखारी, शुभम मिश्रा बीडीओ कबरई, भूपेन्द्र चैरसिया डीएमएम महोबा एवं अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जिला स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता भव्य आयोजन किया गया

युवाओं को खोखला कर रही अंतर्राष्ट्रीय नशे की साजिश : यशोवर्मन सिंह चंदेल मेरा युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *