Breaking News

चरखारी से ओरछाधाम के लिए रवाना हुई कावंड़ यात्रा

महोबा चरखारी 2 अगस्त। सावन माह में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए निकलने वाली कावाड़ यात्राओं के क्रम में कस्बा चरखारी में भी कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें मुहल्ला कजियाना स्थित शिव मंदिर से कावड़ यात्रा का शुभारम्भ हुआ। कांवड़ यात्रा समिति के अध्यक्ष नीरज सोनी ने बताया कि कांवड़ यात्रा ओरछा धाम के लिए रवाना हुई है जिसमें 45 कांवड़िया ओरछाधाम के लिए रवाना हुए। कांवड़ यात्रा चरखारी से ओरछा धाम के लिए वाहनों के माध्यम से आज ही ओरछा धाम पहुंचगी तथा जल लेने के बाद ओरछा धाम से 3 अगस्त को पैदल रवाना होकर 10 अगस्त को चरखारी आएगी तथा चरखारी के महाकालेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करेगी। 10 अगस्त को ही सदर बाजार पुलिस चौकी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं जलाभिषेक एवं नगर भण्डारा व नगर भोज का आयोजन भी होगा जिसमें लगभग 7-8 हजार लोगों के उपस्थित होने की संभावना है। कांवड़ यात्रियों का कस्बा में जगह जगह स्वागत किया गया। डयोढ़ी गेट के पास पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत’ उदित राजपूत’ पुष्पेन्द्र राजपूत आदि ने पुष्पवर्षा करते हुए कांवड़ियों को स्वागत किया तथा सभी का तिक करते हुए आरती की। इसी दौरान मोती महल के मैनेजर व स्टाफ द्वारा भी कांवड़ियों का स्वागत किया गया।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने चलाया जनसेवा अभियान, हवन-पूजन से लेकर रक्तदान तक कार्यक्रम

महोबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महोबा द्वारा ‘सेवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *