Breaking News

नौ मई को औरेई गांव में लगेगा मेगा हेल्थ कैंप

– विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच, उठाएं लाभ
– मेगा हेल्थ कैंप को लेकर चर्चा करते आयोजक।
फतेहपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड हसवा अंतर्गत ग्राम औरेई में आगामी नौ मई को विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर (मेगा हेल्थ कैंप) का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य शिविर प्रातः आठ बजे से दोपहर दो बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली सहयोगी संस्था जन कल्याण महासमिति एवं ग्राम पंचायत औरेई के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विभाकर शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं विराज शास्त्री सहित कई गणमान्य लोगों की विशेष उपस्थिति रहेगी। स्वास्थ्य शिविर के संयोजक एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक द्विवेदी उर्फ बचोले ने अपनी टीम के साथ कैंप स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शिविर संयोजक धनंजय द्विवेदी ने बताया कि कैंप में अनुभवी एवं योग्य चिकित्सकों द्वारा मरीजों की ओपीडी की जाएगी। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा परामर्श, आवश्यक स्वास्थ्य जांच, आंख एवं कान की विशेष जांच जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मा एवं कान की मशीन भी वितरित की जाएगी। इसके अलावा चिकित्सकों द्वारा लिखी गई जांच एवं दवाइयां भी पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। आयोजकों ने क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत के सभी सम्मानित नागरिकों, मातृशक्ति, भाइयों एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य शिविर के संयोजक धनंजय द्विवेदी वर्तमान में भाजपा मीडिया विभाग के जिला संयोजक हैं। इसके अलावा वह पूर्व नगर अध्यक्ष फतेहपुर उत्तर भाजपा, पूर्व सभासद नगर पालिका परिषद एवं पूर्व विधानसभा प्रभारी सदर जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

About NW-Editor

Check Also

सूरज से आग, गर्म हवाओं के थपेड़ों से बेहाल आवाम

सबको राहत की बारिश का इंतजार – चिलचिलाती धूप से बचाव के लिए चेहरे को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *