पालिकाध्यक्ष व वरिष्ठ बाबू ने की स्व-गणना, लोगों से अपील

– नगर पालिका में स्वगणना करते पालिकाध्यक्ष।
फतेहपुर। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत चल रहे स्व-गणना अभियान को लेकर नगर पालिका परिषद फतेहपुर में जागरूकता अभियान तेज हो गया है। बुधवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एवं वरिष्ठ बाबू मोहम्मद हबीब ने स्वयं स्व-गणना कर अपनी एसई आईडी जनरेट की और नगरवासियों से भी इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि जनगणना किसी भी देश के विकास की आधारशिला होती है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन करती है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक 21 मई तक अनिवार्य रूप से अपनी स्व-गणना पूरी करें, ताकि जनगणना का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। वहीं वरिष्ठ बाबू मोहम्मद हबीब ने बताया कि स्व-गणना की प्रक्रिया बेहद आसान और सुविधाजनक है। नागरिक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से भी आसानी से स्व-गणना कर एसई आईडी प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने व्यापारियों, कर्मचारियों और आमजन से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर स्व-गणना कर राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। नगर पालिका परिसर में स्व-गणना को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिला। अधिकारियों ने लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया की जानकारी भी दी और अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया।

About NW-Editor

Check Also

डीएम व सीडीओ ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

– मरीजों से जाना हाल, बाहर की दवा लिखने पर सख्त निर्देश – जिला अस्पताल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *