Breaking News

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने की जनसुनवाई

 

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने महिला जनसुनवाई की, जिसमें कुल 22 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण ढंग से ससमय कराया जाए। इसके अलावा, उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। महिला जनसुनवाई के दौरान प्रजापति ने जोर देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से पात्रों को शत-प्रतिशत लाभान्वित किया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अर्चना अग्निहोत्री, क्षेत्राधिकारी प्रगति यादव, सीएमओ डॉ0 राजीव नयन गिरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

About NW-Editor

Check Also

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

फतेहपुर। जनपद की तहसील खागा में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रीमती …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *