Breaking News

व्यापारियों ने जनसमस्याओं के समाधान हेतु डीएम को सौंपा ज्ञापन

 

फतेहपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल संबद्ध उद्योग व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शहर की गंभीर समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन में शहर के बीचो-बीच स्थित रेलवे रैकपॉइंट को अन्यत्र स्थापित करने, नव निर्मित कोराई बाईपास की मरम्मत और ट्रैफिक संचालन की व्यवस्था करने, और शहर के 50 नंबर पुल की जर्जर हालत के कारण भारी वाहनों के आवागमन को अन्य मार्ग से डायवर्जन करने की मांग की गई है।व्यापारियों का कहना है कि अगर इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो शहर में दुर्घटनाओं और जनहानि की संभावना बढ़ जाएगी। ज्ञापन सौंपने वालों में संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा, जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री लवकुश गुप्ता, जिला कार्डिनेटर चन्द्र प्रकाश बब्लू गुप्ता, कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान, विनोद साहू, अभिषेक रायजादा, अवधेश सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह, वकील अहमद, सेराज अहमद खान सहित व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सभासद ने एमआरआई मशीन के लिए छेड़ी मुहिम

– डीएम के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन – एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद। फतेहपुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *