Breaking News

पालिकाध्यक्ष ने शौचालय का किया उद्घाटन

– चार लाख की लागत से राजकीय जिला पुस्तकालय में हुआ निर्माण
– राजकीय जिला पुस्तकालय में शौचालय का उद्घाटन करते चेयरमैन।
फतेहपुर। शहर के जीटी रोड जिला विद्यालय निरीक्षक के बगल में बने राजकीय जिला पुस्तकालय में नगर पालिका परिषद द्वारा शौचालय का निर्माण कराया गया। जिसका उद्घाटन सोमवार को नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य एडवोकेट ने फीता काटकर किया। नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि पुस्तकालय में रहने वाले छात्र-छात्राओं के लिए यह शौचालय निर्माण कराया गया है। जिसकी लागत चार लाख रुपए बताई गई है। उन्होंने बताया कि और भी इस तरीके के शौचायलयों का निर्माण कराया जाना है। जिसमें तांबेश्वर मंदिर के पास पीलू तले कूड़ा घर के पास हरिहरगंज में भी शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के ईओ रविंद्र कुमार, सफाई एवं खाद्य रक्षक कृष्णराज चंद्राकर, सभासद विनय तिवारी, ऋतिक पाल, आतिश पासवान, विवेक नागर, शादाब अहमद, हुमायूं, संजय लाल, गुडडू यादव आदि लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

पत्नी से विवाद के बाद 35 वर्षीय युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, घर में फंदे से लटका मिला शव

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के सुधवां गांव में बुधवार सुबह मानसिक तनाव के चलते 35 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *