Breaking News

Meta की सफाई के बाद नया आश्वासन, प्रधानमंत्री समेत VIP अकाउंट्स पर रहेगी कड़ी निगरानी

-तकनीकी गड़बड़ी पर माफी के बाद सरकार को भेजा पत्र, वीआईपी अकाउंट्स की पोस्ट पर होगी अतिरिक्त निगरानी

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक पोस्ट कुछ समय के लिए हटाए जाने के मामले के बाद सोशल मीडिया कंपनी Meta ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर प्रमुख हस्तियों के सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा मजबूत करने का भरोसा दिया है।

सूत्रों के अनुसार, Meta ने सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्रालय को बताया है कि प्रधानमंत्री और अन्य प्रमुख हस्तियों के अकाउंट से साझा की जाने वाली सामग्री पर अब अतिरिक्त निगरानी रखी जाएगी। ऐसी पोस्ट की समीक्षा कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के कई स्तरों पर की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

इस मामले में Meta की टीम इस सप्ताह या अगले सप्ताह की शुरुआत में सरकारी अधिकारियों से मुलाकात कर सकती है। हालांकि कंपनी ने इस संबंध में मीडिया के सवालों का आधिकारिक जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 23 जुलाई की एक फेसबुक पोस्ट, जिसमें उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया था, तकनीकी कारणों से कुछ समय के लिए प्लेटफॉर्म से हट गई थी। Meta ने बाद में इसे तकनीकी गड़बड़ी बताते हुए माफी मांगी थी।

इस घटना के बाद केंद्र सरकार ने Meta के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब किया था। आईटी मंत्रालय ने कंपनी की प्रारंभिक सफाई को पर्याप्त नहीं माना और विस्तृत जवाब मांगा था।

About NW-Editor

Check Also

मोदी-पुतिन मुलाकात में Su-57 पर बड़ा फैसला संभव, भारत को मिल सकता है रूस का स्टील्थ फाइटर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *