Breaking News

बिंदकी में मानव सेवा की नई मिसाल, जरूरतमंदों के लिए अंतिम संस्कार तक की जिम्मेदारी उठाएगा न्यास

बिंदकी, फतेहपुर। नगर के समाजसेवी संगठन श्री बालाजी सेवा न्यास ने मानवता की सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। संस्था अब नि:शुल्क शव फ्रीजर बॉक्स सेवा शुरू करने जा रही है।

मुगल रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि बिंदकी नगर में नगर पालिका द्वारा शव रखने के लिए डीप फ्रीजर बॉक्स की सुविधा उपलब्ध नहीं है। अंतिम संस्कार में देरी होने पर परिजनों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए ट्रस्ट अब निधन के बाद अंतिम संस्कार में विलंब होने की स्थिति में शव को सुरक्षित रखने के लिए नि:शुल्क डीप फ्रीजर बॉक्स उपलब्ध कराएगा।

इसके साथ ही निधन की सूचना मिलने पर जरूरतमंद परिवार को भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। असहाय परिवारों में शोक के समय आवश्यकता पड़ने पर अंतिम संस्कार का पूरा खर्च भी ट्रस्ट द्वारा वहन किया जाएगा।

अध्यक्ष लक्ष्मीचंद्र मोना ओमर ने बताया कि इन सेवाओं के साथ ही संगठन में युवा और महिला, दो नई विंग भी बनाई जाएंगी।

इस अवसर पर श्री बालाजी सेवा न्यास के अनूप गुप्ता, अनूप अग्रवाल, राजेश गुप्ता, संजय अग्रवाल, विमलेश कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश चंद्र, शरद, अंशुल गुप्ता, सुंदरम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में डेंगू से बचाव की पहल, 317 स्कूली बच्चों को दी गई होम्योपैथिक दवा

फतेहपुर। डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव को लेकर बुधवार को जनपद में जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *