Breaking News

नई राह, नया हुनर! पंजाब की जेलों में कैदियों को मिलेगी टेक्नीशियन ट्रेनिंग

पंजाब सरकार ने जेलों में बंद कैदियों के लिए बड़ा कदम उठाया है. एम्पावरिंग लाइव्स बिहाइंड बार्स पहल के तहत पंजाब सरकार और पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से 11 नई ITIs जेलों मे खोले जाएंगे. जिसके जरिए सभी 24 जेलों के 2500 बंदियों को NCVT और NSQF सर्टिफाइड स्किल ट्रेनिंग मिलेगी.इस प्रोग्राम की शुरुआत CJI सुर्या कांत की मौजूदगी में पटियाला सेंट्रल जेल से होगी. इस पहले के जरिए कैदियों वेल्डिंग, इलेक्ट्रिशियन, बेकरी, COPA समेत कई ट्रेड्स में लंबी व छोटी अवधि के कोर्स कराए जाएंगे. इसी दिन पंजाब स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी यूथ अगेंस्ट ड्रग्स का राज्यस्तरीय अभियान भी शुरू होगा.हर प्रोग्राम नेशनल स्टैंडर्ड के हिसाब से सर्टिफाइड ट्रेनर, मॉडर्न वर्कशॉप और जेल फैक्ट्रियों के अंदर हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस के साथ चलेगा. कोर्स के साथ हर महीने एक हजार रुपये का स्टाइपेंड और नेशनल लेवल पर मान्यता प्राप्त सर्टिफिकेशन मिलेगा, जिससे ये क्वालिफिकेशन सरकारी और प्राइवेट दोनों सेक्टर में वैलिड होंगी.पंजाब ने एक साथ नौ जेलों में पेट्रोल पंप, योग और स्पोर्ट्स प्रोग्राम, परिवार से संपर्क बनाए रखने के लिए प्रिज़न कॉलिंग सिस्टम, कैदियों द्वारा चलाया जाने वाला रेडियो चैनल रेडियो उजाला और क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए खास प्लेटफॉर्म बनाकर रिहैबिलिटेशन सिस्टम को मजबूत किया है. स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी भी नशे की लत से जुड़े क्राइम पैटर्न को देखते हुए, पूरे राज्य में एक साथ यूथ अगेंस्ट ड्रग्स नाम से नशा विरोधी जागरूकता अभियान की शुरुआत करने जा रही है.हरियाणा पॉलिटेक्निक डिप्लोमा प्रोग्राम, ITI कोर्स और स्किल डेवलपमेंट सेंटर पर आधारित एक मॉडल शुरू करेगा. इसका मुख्य प्रोग्राम कंप्यूटर इंजीनियरिंग में तीन साल का पॉलिटेक्निक डिप्लोमा है. जस्टिस कुलदीप तिवारी की अध्यक्षता वाली एक कमेटी द्वारा गाइड किया गया यह फ्रेमवर्क काउंसलिंग, स्किल कंटिन्यूटी और कंडक्ट-बेस्ड सर्टिफिकेशन पर भी जोर देता है.

About NW-Editor

Check Also

पंजाब के पूर्व डिप्टी CM पर जानलेवा हमला, कृपाण से वार की कोशिश में बाल-बाल बचे

पंजाब के पूर्व डिप्टी मुख्यमंत्री पर जानलेवा हमला करने की बड़ी कोशिश सामने आई है, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *