Breaking News

नितिन त्रिपाठी बने अधिवक्ता परिषद फतेहपुर के महामंत्री, नई कार्यकारिणी की घोषणा

न्यूज़ वाणी

फतेहपुर: अधिवक्ता परिषद फतेहपुर के गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत संगठन की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। यह गठन कार्यक्रम शहर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, वीआईपी रोड पर अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के महामंत्री नीरज सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें राजेन्द्रभान सिंह को अध्यक्ष तथा नितिन त्रिपाठी को महामंत्री नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर प्राचित्य पौरव, शैलेन्द्र सिंह गौतम, संदीप त्रिपाठी, पूणेन्द्र अग्निहोत्री एवं नेहा वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में अमित रस्तोगी तथा मंत्री पद पर अंकित बाजपेयी, विवेक पासवान, रजत सैनी, आरती श्रीवास्तव एवं करण चौधरी को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यज्ञदत्त बाजपेयी, अनुपम दीक्षित, विशेष बाजपेयी, शुभम श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी, उमेश त्रिपाठी, अनुग्रह प्रताप सिंह, प्राजुल शुक्ला, अमन पटेल, शुभम गुप्ता, सुयश मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, नितेश राठौर, राघवेन्द्र यादव, पुनीत श्रीवास्तव, संदीप यादव एवं हेमन्त तिलक को सर्वसम्मति से शामिल किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शासकीय अधिवक्ता अनिल दुबे, रघुवीर सिंह, अमरजीत भारती, विनीत श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, अरविन्द नारायण शुक्ला, मनीषा गुप्ता एवं कल्पना शुक्ला सहित अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और संगठन के उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता परिषद सदैव अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ समाज में न्याय और जागरूकता के लिए कार्य करती रही है, और नई कार्यकारिणी इस परंपरा को आगे बढ़ाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में खेत में बिगड़ी युवक की हालत, झाड़-फूंक के दौरान मौत; तांत्रिक हिरासत में

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमरा में खेत गए 40 वर्षीय युवक को जहरीले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *