Breaking News

“पाकिस्तान रेल हादसा: डिब्बे पटरी से उतरे, मौत और घायल यात्रियों से मचा कोहराम”

पंजाब: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बड़ा रेल हादसा हुआ है। रेल हादसा पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ है। यहां रविवार को एक ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य यात्री घायल हो गए हैं। मीडिया में आई खबर से इस हादसे के बारे में जानकारी मिली है। घटना के समय ट्रेन पेशावर से कराची जा रही थी।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यह दुर्घटना पंजाब प्रांत के लोधरान रेलवे स्टेशन के पास हुई है। हादसे के बाद कम से कम 19 घायल यात्रियों को क्षतिग्रस्त डिब्बों से निकालकर अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। रिपोर्ट में लोधरान की उपायुक्त डॉ लुबना नजीर के हवाले से बताया गया है कि 2 अन्य यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्होंने कहा, ‘दुर्घटना का सही कारण अभी ज्ञात नहीं है।’ उन्होंने बताया कि इस रेलवे लाइन पर रेल सेवाएं सामान्य रूप से बहाल हो गई हैं।

डॉ लुबना नजीर के अनुसार, रेल हादसे में घायल हुए 2 अन्य लोगों की हालत गंभीर है। इन घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। राहत और बचाव के काम में स्थानीय लोगों ने भी मदद की। बता दें कि, हाल ही में मूसा पाक एक्सप्रेस भी डिरेल हो गई थी, जिसमें 5 यात्रियों को चोटें आईं थीं। इससे पहले लाहौर से इस्लामाबाद जा रही इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 कोच पटरी से नीचे उतर गए थे, जिसमें 30 यात्री घायल हुए थे।

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, पाकिस्तान में फिलहाल बाढ़ ने भी तबाही मचा रखी है। यहां पिछले 48 घंटे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

About NW-Editor

Check Also

पाकिस्तान को शुरुआती झटके, बाबर आजम 34 रन बनाकर आउट; इंग्लैंड के जो रूट के पास इतिहास रचने का मौका

रावलपिंडी: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *