(सबील खान)
लखनऊ। निगोहां क्षेत्र के दुन्दपुर रोड स्थित भगवानपुर में पसमांदा मुस्लिम समाज संगठन का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ और बहराइच समेत विभिन्न जिलों से संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और समाज की हिस्सेदारी से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
सम्मेलन में मुख्य अतिथि पसमांदा मुस्लिम समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अनीस मंसूरी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईनी ने की। सम्मेलन का आयोजन मंडल मीडिया प्रभारी मो. आरिफ मंसूरी एवं जिला मंडल मीडिया प्रभारी मो. इश्तियाक उर्फ शेर खान के नेतृत्व में किया गया।
सम्मेलन में “समान हक, समान अवसर, मजबूत समाज” और “शिक्षित पसमांदा, सशक्त पसमांदा, मजबूत भारत” के नारों के माध्यम से संगठन ने शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक भागीदारी के मुद्दों पर अपनी बात रखी।
मुख्य अतिथि अनीस मंसूरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पसमांदा समाज को राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत होने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।
सम्मेलन में वक्ताओं सबीहा सुल्ताना, शेख सलाहुद्दीन, ताहिर मंसूरी, शहजाद कुरैशी, मो. आफाक, सना परवीन और आमीर मंसूरी ने शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय, सम्मान एवं हिस्सेदारी से जुड़े विषयों पर विचार रखे। वक्ताओं ने पसमांदा समाज की आबादी को लेकर 80 प्रतिशत से अधिक का दावा करते हुए कहा कि समाज को उसकी आबादी के अनुरूप हिस्सेदारी और अवसर मिलने चाहिए।
मंच पर प्रदेश महामंत्री शेख सलाहुद्दीन, प्रदेश सचिव अबू बकर इदरीसी, समाजसेवी शहजाद कुरैशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सबीहा सुल्ताना, प्रदेश संगठन मंत्री हसनैन मंसूरी, प्रदेश महामंत्री मो. ताहिर मंसूरी, रायबरेली जिलाध्यक्ष मो. इसराईल, मो. तारिक अंसारी और बहराइच से साहिर मंसूरी समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मौलाना इलियास मंसूरी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र शुक्ला, पूर्व प्रधान निशू मिश्रा, अब्दुल्लाह, मो. इब्राहिम, मो. ताहिर, मेराज, इमरान, इरफान, सलमान, असगर अली इदरीसी, हयात मंसूरी, शमीम और शकील समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News Wani