Breaking News

वैलीडेशन एक्ट के विरोध में ’’पेंशनर परिवार जोड़ो-मिशन जन-जागरण 2026’’ अभियान प्रारंभ

 

महोबा 15 जुलाई। वैलीडेशन एक्ट के विरोध एवं पेंशनरों के अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से वरिष्ठ नागरिक पेंशनर सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश, जनपद महोबा द्वारा पेंशनर परिवार जोड़ो-मिशन जन-जागरण 2026 अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत संस्थान के पदाधिकारियों ने भटीपुरा, हवेली दरवाजा, बड़ीहाट, मकनियापुरा एवं रायकोट, भटियाना, पाठकपुरा सहित विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर पेंशनरों एवं उनके परिवारों से संपर्क किया तथा बैलीडेशन एक्ट के कारण पेंशनरों के अधिकारों एवं पेंशन व्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तार से जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया। इस दौरान पेंशनरों एवं उनके परिवारों से पेंशन अधिकार संकल्प पत्र भी भरवाए गए। संकल्प पत्र में कहा गया कि पेंशन किसी प्रकार की दया या अनुदान नहीं, बल्कि सरकारी कर्मचारी द्वारा अपने संपूर्ण सेवाकाल में राष्ट्र एवं समाज की निष्ठापूर्वक सेवा के उपरांत अर्जित किया गया अधिकार है। पेंशन व्यवस्था की सुरक्षा केवल वर्तमान पेंशनरों का विषय नहीं है, बल्कि आज कार्यरत कर्मचारियों तथा आने वाली पीढ़ियों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण प्रश्न है। अभियान के दौरान पदाधिकारियों ने दिवंगत पेंशनरों के घर पहुँचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी तथा संस्थान की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया। ’’पेंशनर परिवार जोड़ो’’ अभियान के प्रति पेंशनरों एवं उनके परिवारों में उत्साह दिखाई दिया तथा विभिन्न स्थानों पर पदाधिकारियों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुनील शर्मा, महामंत्री बी. के. तिवारी, उपाध्यक्ष रामसजीवन गुप्ता, जगदीश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद तिवारी, देवेन्द्र सक्सेना, लघुचन्द्र नारायण अडजरिया, कोषाध्यक्ष बसंतलाल गुप्ता, मोहनलाल, मु. सलीम, बदलू प्रसाद, जहागीर, जमील अहमद, अरुण खरे, अरविन्द कुमार विकास प्राधिकरण सहित बड़ी संख्या में पेंशनर उपस्थित रहे।
महामंत्री बी. के. तिवारी ने बताया कि मिशन जन-जागरण 2026 के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक क्षेत्र में घर-घर संपर्क कर पेंशनरों एवं उनके परिवारों को अभियान से जोड़ा जाएगा ताकि पेंशनरों के संवैधानिक एवं अर्जित अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापक जनसमर्थन तैयार किया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

*मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस का पैदल गश्त, सुरक्षा का दिया संदेश*

सीओ सिटी ने ताजियादारों के साथ जुलूस मार्गों का किया निरीक्षण, अफवाहों से बचने और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *