Breaking News

असनी पुल निर्माण में देरी पर फूटा लोगों का गुस्सा

– प्रतिदिन लग रहा जाम, दुर्घटना की आशंका बढ़ी
– युवा विकास समिति ने एनएचएआई प्रबंधक से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग
– अधूरे पड़े असनी पुल का दृश्य।
फतेहपुर। लंबे समय से निर्माणाधीन असनी पुल का कार्य धीमी गति से चलने पर अब लोगों का आक्रोश बढ़ने लगा है। क्षेत्रीय नागरिकों की समस्याओं को लेकर युवा विकास समिति ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के प्रबंधक से मुलाकात कर पुल निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग उठाई। समिति ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि असनी पुल क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, लेकिन निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुल पर प्रतिदिन लंबा जाम लग रहा है, जिससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण की धीमी रफ्तार का असर व्यापारिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की आवाजाही और आपातकालीन सेवाओं पर भी पड़ रहा है। लोगों को कई किलोमीटर तक जाम में फंसना पड़ता है, जिससे स्थानीय नागरिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। युवा विकास समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि संगठन ने हाईवे प्रबंधक से वार्ता कर निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों की ओर से जल्द कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया है। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने साफ कहा कि यदि तय समय में पुल निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो समिति जनहित में आंदोलन शुरू करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।

About NW-Editor

Check Also

आंधी में बिजली का खंभा ई-रिक्शा पर गिरा, चालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के रुस्तमपुर गांव के पास बुधवार शाम तेज आंधी और बारिश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *