Breaking News

चोरी के अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा

–  पुलिस टीम की गिरफ्त में चोर।
फतेहपुर। हथगाम थाना पुलिस ने चोरी के अभियोग से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय भेज दिया। हथगाम थाना पुलिस ने चोरी के पंजीकृत अभियोग अ0सं0 170/25 धारा 305(क)/317(2)/61(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र गुल्लू निवासी रामगंज मण्डी थाना रामगंज जनपद कोटा राजस्थान व शाहनवाज अहमद उर्फ चांद पुत्र नफीस अहमद निवासी सैय्यदवाड़ा थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर विधिक अनुक्रम में न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अखिलेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल विजय कुमार व अरविन्द यादव शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में सांप के डसने से 20 वर्षीय युवक की मौत, छह महीने पहले हुई थी शादी; राज्यमंत्री ने घर पहुंचकर दी सांत्वना

खागा, फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के दौतरी कसार गांव में सर्पदंश से एक 20 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *