Breaking News

“होटल के बंद कमरे में चल रहा था ‘जिस्म की आग’ बुझाने का खेल: नजारा दखकर पुलिस के उड़े होश”

मामला महाराष्ट्र के नागपुर का है। नागपुर पुलिस  ने ऑपरेशन शक्ति अभियान के तहत नागपुर के होटल में के कमरे में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को छुड़ाया और एक महिला एजेंट को अरेस्ट किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग लड़कियों को लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी। पुलिस को मौके से कैश, मोबाइल और डीवीआर सहित कई सबूत मिले हैं। नागपुर शहर के बहादुरा फाटा उमरेड रोड स्थित एक नामी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग (SSD) की टीम ने एक महिला एजेंट को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ उसके चंगुल से एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया।

अपराध शाखा के अनुसार, गिरफ्तार महिला शारदा लेआउट खैरी इलाके की रहने वाली है। जांच में सामने आया कि यह महिला नाबालिग लड़कियों को पैसों का लालच देकर देह व्यापार में धकेलती थी। सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम नियमित गश्त के दौरान इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान टीम को होटल में देह व्यापार की जानकारी मिली। सूचना की पुष्टि होते ही SSD की टीम ने छापेमारी की। छापे के दौरान एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया। वहीं, पुलिस ने मौके से आरोपी महिला को रंगे हाथों अरेस्ट कर लिया। आरोपी महिला लड़की को देह व्यापार में धकेलकर आर्थिक लाभ कमा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कई महीनों से नाबालिग लड़कियों को टारगेट कर रही थी।

छापे के दौरान कई आपत्तिजनक सामान जब्त

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से कई अहम चीजें बरामद कीं है। इन दौरान 2,900 रुपये कैश, मोबाइल फोन, होटल का डीवीआर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री मिली है। पुलिस ने लगभग 20,930 रुपये का सामान जब्त किया है।

About NW-Editor

Check Also

समृद्धि हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने पिकअप को पीछे से मारी टक्कर; 7 श्रद्धालुओं की मौत, 18 घायल

अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में शुक्रवार को समृद्धि हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *