Breaking News

फतेहाबाद के कुलां में सरपंच चुनाव को लेकर बढ़ा सियासी तापमान, चौपाल से गलियों तक गूंजा चुनावी शोर

कुलां गांव में सरपंच चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, जिसमें रूपाली सिंगला और कविता सरदाना के बीच मुख्य मुकाबला है। प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं।

News Article Hero Image

कुलां में सरपंच चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा। फोटो जागरण

कुलां। सरपंच पद के चुनाव में अब महज पांच दिन शेष रहने के साथ ही गांव कुलां में सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। गांव का माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुका है। भले ही मैदान में सात प्रत्याशी हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला रूपाली सिंगला और कविता सरदाना के बीच माना जा रहा है।

दोनों खेमे अपने-अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं और जनाधार मजबूत करने में जुटे हैं।

गांव की गलियों में चुनावी शोर

गांव की गलियों, चौपालों और चाय की दुकानों पर इन दिनों चुनावी चर्चाएं आम हो गई हैं। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे बुनियादी मुद्दों के साथ उम्मीदवारों के वादे चर्चा के केंद्र में हैं। गली-मोहल्लों में चुनावी गीतों और नारों की गूंज सुनाई दे रही है।

प्रचार वाहन ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। रूपाली सिंगला और कविता सरदाना दोनों ही अपने प्रचार अभियान में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहतीं।

सुबह से रात तक तेज प्रचार अभियान

अलसुबह से देर रात तक चुनाव प्रचार लगातार जारी है। प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर संपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास कर रहे हैं। गांव के विकास और कायाकल्प के वादों के साथ मतदाताओं को आकर्षित किया जा रहा है।

महिला प्रत्याशी विशेष रूप से महिला मतदाताओं के बीच सक्रिय नजर आ रही हैं और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने की बात कह रही हैं। चुनावी हलचल ने गांव की सामान्य दिनचर्या को भी प्रभावित कर दिया है।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *