गाजियाबाद के कृष्णा एंक्लेव में एक स्कूल के बेसमेंट में मतांतरण के प्रयास के आरोप लगे हैं। स्थानीय निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-1777890928555_v.webp)
गाजियाबाद। गाजियाबाद में राजनगर एक्सटेंशन स्थित कृष्णा एंक्लेव सोसायटी में रविवार को एक स्कूल के बेसमेंट में चल रही गतिविधियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया।
स्थानीय निवासियाें ने आरोप लगाया कि स्कूल के बेसमेंट में चर्च चलाकर मतांतरण का प्रयास किया जा रहा है। लोग धरने पर बैठ गए और मामले की जांच की मांग की।
पुलिस ने जांच शुरू की
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की। आयोजकों ने बताया कि वह संगीत कक्षा संचालित करते हैं। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जांच के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
रविवार को स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि स्कूल के बेसमेंट में गोपनीय तरीके से कुछ गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिसको लेकर उन्होंने आपति जताई।
पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की
सूचना मिलने पर नंदग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के साथ परिसर में जांच-पड़ताल की। इस दौरान कुछ सामग्री मिलने का दावा भी किया गया, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। विवाद बढ़ने पर मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि स्कूल संचालकों की ओर से बेसमेंट में संगीत कक्षा चलाए जाने की जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
News Wani
