Breaking News

“UP में 21 BLO पर FIR से गरमाई सियासत: पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, समर्थन में उतरीं मुस्लिम महिलाएं; चुनाव आयोग पर राहुल का हमला”

यूपी में SIR ड्यूटी में लगे 4 कर्मचारियों की अब तक मौत हो चुकी है। फतेहपुर के लेखपाल और गोंडा के टीचर ने सुसाइड किया, जबकि लखनऊ में शिक्षामित्र की ब्रेन हैमरेज से और बरेली में BLO की हार्ट अटैक से मौत हुई। नोएडा की दो महिला टीचरों ने काम के दबाव में इस्तीफा दे दिया। इस बीच गाजियाबाद में बीएलओ ड्यूटी में लगे 21 कर्मचारियों पर जिला प्रशासन ने एफआईआर दर्ज कराई है। काम में लापरवाही के चलते शहर के सिहानीगेट थाने में दर्ज FIR में 4 शिक्षक भी शामिल हैं।

वहीं, लखनऊ में युवा कांग्रेस के नेताओं और पुलिसकर्मियों में जमकर नोक-झोंक हुई। वो ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ आंदोलन के तहत कांग्रेस कार्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च निकाल रहे थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेसी बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने घसीट-घसीट कर उन्हें नीचे उतारा और वैन में बैठाया। इस बीच गोंडा के टीचर विपिन यादव सुसाइड केस पर राहुल गांधी ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने X पर लिखा-

OBC वोटरों के नाम काटो, वरना नौकरी चली जाएगी। दबाव, धमकी… और नतीजा? आखिर में आत्महत्या। SIR के नाम पर पिछड़े–दलित–वंचित–गरीब वोटरों को लिस्ट से हटाकर BJP अपनी मनमाफिक वोटर लिस्ट तैयार कर रही है। ECI लोकतंत्र की हत्या की जिम्मेदार है।

पहले तस्वीरें देखिए…

कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय के लिए पैदल मार्च करते हुए निकले।
कांग्रेसी प्रदेश कार्यालय से चुनाव आयोग कार्यालय के लिए पैदल मार्च करते हुए निकले।
कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए। पुलिस के बैरियर पर चढ़कर नारेबाजी की।
कांग्रेसी पुलिस से भिड़ गए। पुलिस के बैरियर पर चढ़कर नारेबाजी की।

About NW-Editor

Check Also

आजम खान के बेटे को बड़ी राहत, बेटा जेल से छूटेगा; हाईकोर्ट ने 2 पैन कार्ड मामले में 10 साल की सजा सस्पेंड की

उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। दो पैन कार्ड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *