Breaking News

महोबा में रेलवे का सघन चेकिंग अभियान: 208 यात्री धरे, सवा लाख से अधिक वसूला जुर्माना

  • मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशन महोबा में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में चला चेकिंग अभियान

महोबा। रेलवे स्टेशनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों और प्लेटफार्म में घूमने वाले लोगों के खिलाफ मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देश पर रेलवे स्टेशन महोबा में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान दौरान टीम ने यात्रियों और रेलवे स्टेशन में घूमने वाले लोगों के टिकट चेक किया साथ ही स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और सुरक्षा के बावत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। चेकिंग अभियान चलाए जाने से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों में दहशत का माहौल बना रहा। रेलवे स्टेशन में वाणिज्य प्रबंधक ने टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाते हुए बिना टिकट यात्रा, अवैध वेंडर, अनबुक्ड लगेज और अनारक्षित टिकट लेकर आरक्षित कोचों में यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान कुल 208 यात्री विभिन्न अनियमितताओं में पकड़े गए, जिनसे लगभग 125065 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। टीम ने रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के बावत निरीक्षक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश संबन्धित अधिकारियों को दिए गए।
मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि इस सघन कार्रवाई से न केवल रेलवे राजस्व में वृद्धि होगी बल्कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर उन्हें सीख दी जाएगी। इस अभियान को सफल बनाने में टिकट चेकिंग स्टाफ अब्दुल अजीज, गौरव सिंह, नन्दकिशोर, विनय श्रीवास्तव, राजेंद्र कुमार दुबे कुलदीप श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। उन्होंनेे यात्रियों से अपील की करते हुए कहा कि वे सदैव वैध टिकट के साथ यात्रा करें, अनबुक्ड लगेज न ले जाएं और आरक्षित श्रेणी में केवल वैध आरक्षण के साथ ही यात्रा करें, जिससे यात्रा सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनी रहे।

About NW-Editor

Check Also

इमामबाड़ों में ताजिया बनाने का काम तेज, युवाओं में खासा उत्साह

शहर के इमामबाड़ों में बढ़ी मोहर्रम की चहल-पहल, बुजुर्गों के साथ हाथ बंटा रहे नवयुवक; …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *