Breaking News

अधिवक्ता परिषद की कार्यकारिणी घोषित, राजेन्द्र भान बने अध्यक्ष

– नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत
– अधिवक्ता परिषद की नवीन कार्यकारिणी।
फतेहपुर। अधिवक्ता परिषद के गठन के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपरांत नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। शहर के वीआईपी रोड स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित संगठनात्मक बैठक में अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत के महामंत्री नीरज सिंह ने नई कमेटी का गठन कराया। बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों के नाम घोषित किए गए। नई कार्यकारिणी में राजेन्द्रभान सिंह को अध्यक्ष, नितिन त्रिपाठी को महामंत्री चुना गया। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्राचित्य पौरव, शैलेन्द्र सिंह गौतम, संदीप त्रिपाठी, पूणेन्द्र अग्निहोत्री और नेहा वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष पद पर अमित रस्तोगी तथा मंत्री पद पर अंकित बाजपेयी, विवेक पासवान, रजत सैनी, आरती श्रीवास्तव और करन चौधरी को नामित किया गया। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में यज्ञदत्त बाजपेयी, अनुपम दीक्षित, विशेष बाजपेयी, शुभम श्रीवास्तव, आदर्श तिवारी, उमेश त्रिपाठी, अनुग्रह प्रताप सिंह, प्राजुल शुक्ला, अमन पटेल, शुभम गुप्ता, सुयश मिश्रा, वेद प्रकाश तिवारी, नितेश राठौर, राघवेन्द्र यादव, पुनीत श्रीवास्तव, संदीप यादव एवं हेमंत तिलक को सर्वसम्मति से शामिल किया गया। कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संगठन के विस्तार और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा को लेकर नई टीम से अपेक्षाएं जताई गईं। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता अनिल दुबे, रघुवीर सिंह, अमरजीत भारती, विनीत श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता, अरविंद नारायण शुक्ला, मनीषा गुप्ता एवं कल्पना शुक्ला समेत कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। काशी प्रांत महामंत्री नीरज सिंह ने कहा कि अधिवक्ता परिषद अधिवक्ताओं के अधिकार, सम्मान और सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए लगातार कार्य करती रही है। नई कार्यकारिणी संगठन को और मजबूत बनाने के साथ युवा अधिवक्ताओं को मंच प्रदान करेगी।

About NW-Editor

Check Also

स्मारक व सड़कों पर दर्ज हो वीरों का नाम: विद्या भूषण

– पूर्व सैनिक उत्थान एवं लोक कल्याण समिति की हुई मासिक बैठक – बैठक को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *