Breaking News

बिंदकी में सड़क हादसा: बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 56 वर्षीय व्यक्ति की मौत

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित बाइक के सड़क पर गिरने से बाइक सवार 56 वर्षीय लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खांदेदेवर गांव निवासी स्वर्गीय नजीर के पुत्र लल्लू बाइक से किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह शहबाजपुर गांव के समीप पहुंचे, उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं।

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल लल्लू को संभाला और उपचार के लिए बिंदकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *