Breaking News

बारिश के बीच जर्जर दीवार बनी जानलेवा, मलबे में दबकर बुजुर्ग महिला की मौत; दूसरी घायल

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नंदापुर मजरे कूड़ा में गुरुवार सुबह जर्जर दीवार ढहने से 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 60 वर्षीय दूसरी महिला घायल हो गई। घायल महिला को हरदो सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार नंदापुर मजरे कूड़ा गांव निवासी मैकू की पत्नी मैकी गुरुवार सुबह अपनी पड़ोसन रामसखी, पत्नी स्वर्गीय मोहनलाल, के साथ बातचीत कर रही थीं। इसी दौरान गांव से कुछ दूरी पर स्थित जर्जर दीवार दोनों महिलाओं के ऊपर आ गिरी। हादसे में दोनों महिलाएं मलबे में दब गईं।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। तब तक मैकी की मौत हो चुकी थी, जबकि रामसखी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए हरदो सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *