Breaking News

सांप के डसने के 20 दिन बाद युवक की मौत, मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम मंडासराय में करीब 20 दिन पहले 33 वर्षीय युवक को जहरीले सांप ने डस लिया था। हालत गंभीर होने पर उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था, जहां बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।

मंडासराय गांव निवासी राजा सिंह का पुत्र योगेंद्र सिंह करीब 20 दिन पहले अपने खेतों में काम कर रहा था। इसी दौरान जहरीले सांप ने उसके कान में डस लिया। जानकारी होने पर परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां तीन दिन इलाज कराने के बाद परिजनों ने उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इसके बाद हालत में सुधार न होने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा था।

बुधवार शाम इलाज के दौरान योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत सांप के डसने से हुई है या किसी जहरीले कीड़े के काटने से। मृतक को करीब 20 दिन पहले सांप ने कान में डसा था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *