Breaking News

असोथर में ई-रिक्शा हादसे ने छीनी बुजुर्ग की जान, पलटने से 65 वर्षीय की मौत

फतेहपुर। असोथर कस्बे में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। गेस्ट हाउस के समीप तेज रफ्तार और अनियंत्रित ई-रिक्शा अचानक पलट गया। हादसा इतना गंभीर था कि ई-रिक्शा में सवार वृद्ध ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार असोथर कस्बे के बाबा तारा गांव निवासी मोती लाल पुत्र क्षत्रपाल ई-रिक्शा में बैठकर कहीं जा रहे थे। जैसे ही ई-रिक्शा गेस्ट हाउस के पास पहुंचा, चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में मोती लाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जब तक मदद पहुंचती, वृद्ध की मौत हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। ई-रिक्शा के अनियंत्रित होने की वजह और चालक की स्थिति के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ससुर खदेरी नदी किनारे दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत

खागा, फतेहपुर। विजयपुर विकासखंड क्षेत्र के खेमकरनपुर गांव के पास रविवार शाम ससुर खदेरी नदी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *