Breaking News

फतेहपुर में सड़क हादसे ने छीनी युवक की जिंदगी, ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के एनएच-2 पर मंगलवार की भोर में ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। हादसे में 18 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, कौशांबी जनपद के थाना पैंसा क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव का पुत्र आकाश यादव अपने साथी अखंड कुमार (20 वर्ष), पुत्र गौरी शंकर, के साथ मंगलवार की भोर करीब पांच बजे ट्रैक्टर में धान लादकर बिंदकी जा रहा था।
जैसे ही दोनों लोधीगंज के पास एनएच-2 पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली युवक की जान, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग और प्रमुख सड़कों पर होने वाले सड़क हादसे लोगों की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *