फतेहपुर। खागा: कस्बे के वार्ड नंबर-2 गांधी नगर में घर पर बैठे 10 वर्षीय किशोर को जहरीले कीड़े ने काट लिया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान किशोर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-2 गांधी नगर निवासी स्वर्गीय सुरेंद्र कुमार का पुत्र सागर घर में बैठा था। इसी दौरान जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर वे तत्काल उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

News Wani