Breaking News

साबिर अली उमरा के लिए रवाना, रिश्तेदारों व वकीलों ने की दुआएं

उमरा यात्री साबिर अली को विदाई देते स्थानीय लोग।
खागा, फतेहपुर। अल्लाह की रहमत व हजरत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की सुन्नत पर अमल करते हुए मोहल्ला धूमनगंज के रहने वाले साबिर अली सिद्दीकी उमरा के मुबारक सफर पर रवाना हो गए। इस पाक यात्रा से पहले उनके आवास पर रिश्तेदारों, तहसील के कई वकीलों और मुहल्ले के अकीदतमंदों का इज्तिमा लगा रहा। जिन्होंने साबिर अली के लिए खुसूसी दुआएं कीं और अल्लाह से उमरा की तौफीक मांगी।
सुबह नमाज-ए-फज्र के बाद साबिर अली सिद्दीकी के घर पर जमा हुए मेहमानों ने कुरान-ए-पाक की तिलावत की और दरूद-ओ-सलाम पढ़कर दुआ की गुजारिश की। तहसील के वकीलों ने भी हाजिर होकर उमरा मकबूल हो, अल्लाह हिफाजत फरमाए की दुआएं कीं। पूरा माहौल ईमान की खुशबू और इबादत के जज्बे से महक उठा। साबिर अली सिद्दीकी ने कहा कि यह उमरा का सफर मेरे लिए अल्लाह की बारगाह में हाजिरी का मौका है। इंशाअल्लाह, मक्का-ए-मुकर्रमा और मदीना-ए-मुनव्वरा में हजूर नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जियारत नसीब होगी। उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया। यात्रा से पहले घर पर आए मेहमानों के लिए दावत का इंतजाम रहा।

About NW-Editor

Check Also

पंद्रह दिवसीय निःशुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण शिविर बीस से

– बैठक करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। फतेहपुर। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *