Breaking News

“छत्तीसगढ़ में मूवी देखकर लौट रहे दो परिवारों की खड़े ट्रक में घुसी स्कॉर्पियो, 6 की मौत”

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में 18 नवंबर की रात तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में पिता-पुत्र समेत 2 परिवार के 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 5 लोग घायल हैं, जिनमें 3 की हालत गंभीर है। घायलों को जगदलपुर रेफर किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18), शत्रुघ्न मांझी (26), लखनराम मंडावी (40), उपेंद्र मंडावी (17) और रूपेश मंडावी (23) के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हुई है। सभी लोग छत्तीसगढ़ मूवी देखकर लौट रहे थे। मरने वालों में लखनराम मंडावी और उपेंद्र मंडावी पिता-पुत्र हैं।

अब जानिए कैसे हुआ भीषण हादसा ?

दरअसल, 18 नवंबर की रात को सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़े डोंगर गांव के रहने वाले 11 लोग छत्तीसगढ़ फिल्म ‘माटी’ देखने के लिए गए थे। फिल्म खत्म होने के बाद स्कॉर्पियो से अपने गांव बड़े डोंगर लौट रहे थे। वह मसोरा टोल प्लाजा के पास पहुंचे थे कि हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि मसोरा टोल प्लाजा के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी। हादसा इतना भयंकर था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इसमें कुछ के माथे पर, कुछ के हाथ और कुछ के सीने पर चोटें आईं हैं। वहीं 5 लोग घायल हैं, जिसमें कुछ लोगों के हाथ टूट गए हैं, तो किसी के सिर पर गंभीर चोट है। 3 लोगों को जगदलपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 लोगों का कोंडागांव में ही इलाज चल रहा है। एक मृतक और 5 घायलों की पहचान नहीं हो पाई है।

खराब ट्रक को सड़क से क्रेन नहीं मिलने से हटा नहीं पाए थे

वहीं हादसे के बाद मसोरा टोल प्लाजा प्रबंधन ने कहा कि खराब ट्रक को हटाने के लिए क्रेन नहीं मिल रहा था, जिससे ट्रक को हटाया नहीं गया। उनके पास भी क्रेन नहीं है। अगर क्रेन मिल जाता तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। टोल प्लाजा प्रबंधन ने लापरवाही स्वीकार की है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे शव

वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घायलों का इलाज जारी है। हादसे को लेकर जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: CM हाउस में अचानक बुलाई गई अहम बैठक, देर रात पहुंचे मंत्री

छत्तीसगढ़ की राजनीति में गुरुवार रात उस समय हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *