Breaking News

तेज म्यूजिक में दब गई चीखें! ईंट से पत्नी को कुचला, नंगे पांव फरार हुआ पति, अंदर पहुंची बेटी तो उड़ गए होश!

लखनऊ: लखनऊ के माल इलाके स्थित पकरा बाजार गांव एक शराबी पति रवि ने गुस्से में अपनी पत्नी सीमा के कुछ ऐसा किया, जिसे जान आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. चलिए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है. सीमा और रवि की शादी 6 साल पहले हुई थी. उनके दो बेटियां पलक (4) व पायल (8) हैं. रवि अपने सास-ससुर के साथ चंडीगढ़ में मजदूरी करता था और 24 जुलाई को ही गांव आया था. शराब का शौकीन रवि लंबे समय से शराब पीता था और आए दिन विवाद करता था. वह अपने बीमार बहनोई को देखने गांव आया था और कुछ दिनों से यहीं रुका हुआ था. रविवार सुबह करीब 8:30 बजे से ही रवि के घर में म्यूजिक बज रहा था. इस दौरान रवि और सीमा के बीच किसी बात पर विवाद होने की आवाज सुनाई दी. कहासुनी बढ़ने पर रवि ने म्यूजिक की आवाज तेज कर दी थी.
इसी बीच रवि ने अचानक घर में रखी ईंट उठाई और सीमा के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए. खून से लथपथ होकर गिरता देख आरोपित नंगे पांव ही भाग निकला. सीमा की चार साल की बेटी पलक जब खेलते-खेलते अंदर पहुंची तो उसने अपनी मां को तड़पते देखा. यह देख वह जोर-जोर से रोने लगी. पलक की आवाज सुनकर लोग घर की ओर दौड़े. अंदर के हालात देखकर लोग सन्न रह गए. घर से थोड़ी दूर 8 साल की दूसरी बेटी पायल भी खेल रही थी. महिला को इस हालत में देख महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. वहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया. वहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. बता दें, घटना के बाद से फरार चल रहे रवि की पुलिस तलाश कर रही थी. लेकिन इस बीच आज यानी सोमवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटका हुआ मिला. मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं. पुलिस आत्महत्या की आशंका के साथ अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है.

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, विपक्ष पर बरसे ब्रजेश पाठक और सुषमा खर्कवाल; बोलीं- नेहरू वोट चोरी करके प्रधानमंत्री बने

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को ‘लोकतंत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *