Breaking News

खड़ी थार में युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी: पास में पाई गईं नमकीन और बिस्किट, पुलिस की छानबीन जारी

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आमानाका इलाके में एक खड़ी थार गाड़ी से युवक की सड़ी-गली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। भीड़भाड़ वाले टाटीबंध क्षेत्र में स्थित एक बड़े कार शोरूम के पास तीन दिन से खड़ी इस थार से अचानक उठती दुर्गंध ने लोगों का ध्यान खींचा। जब कुछ स्थानीय लोगों ने वाहन के भीतर झांका, तो जो देखा उसने सभी को हैरान कर दिया – गाड़ी की पिछली सीट पर एक युवक मृत अवस्था में पड़ा था।

 

 

बदबू से हुआ खुलासा
सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जांच के शुरुआती चरण में शव पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन मौत के कारणों को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं है। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मानते हुए हत्या की आशंका को भी खारिज नहीं कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, जिस थार (CG 04 PX 6888) में युवक का शव मिला, वह पहले ही एक सड़क हादसे में इस्तेमाल हो चुकी है। करीब 15 दिन पहले भिलाई-3 के पास इस वाहन का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी। हादसे के बाद गाड़ी को रिपेयर के लिए रायपुर के टाटीबंध स्थित एक महिंद्रा शोरूम के पास लाकर खड़ा किया गया था। तब से यह वहीं खड़ी थी।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया कि थार के अंदर नमकीन, बिस्किट और अन्य स्नैक्स के पैकेट पड़े थे। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि मृतक ने गाड़ी में घुसने के बाद वहां कुछ समय बिताया होगा। अब यह सवाल उठता है कि क्या युवक खुद गाड़ी में घुसा था या उसे किसी ने अंदर डाला? और यदि खुद घुसा, तो बाहर क्यों नहीं निकल सका?

About SaniyaFTP

Check Also

केरल में सियासी हलचल तेज, पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश

केरल। केरल की राजनीति में भ्रष्टाचार से जुड़े एक मामले ने नया मोड़ ले लिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *