Breaking News

बंगाल चुनाव में दावों की बौछार: हिमंता बिस्वा सरमा का बड़ा बयान, TMC का पलटवार; EC सख्त

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि इस बार हम असम में सेंचुरी और बंगाल में डबल सेंचुरी बनाएंगे। मैं भरोसे से कह सकता हूं कि बंगाल में पहले चरण में ही भाजपा 110 सीटें जीत चुकी है। उन्होंने कोलकात में प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि बांग्लादेश से आने वालों के कारण अगले दो दशकों में असम और बंगाल में हिंदू अपना बहुमत का दर्जा खो देंगे। TMC नेता कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को पहले फेज के 152 सीटों में से 125 से 135 सीटें मिलेगी। ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इधर, चुनाव आयोग ने चुनाव आयोग ने लापरवाही बरतने और निष्पक्षता नहीं रखने पर पांच पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। संस्पेड अधिकारियों में एएसपी और एसडीएपीओ भी शामिल है।

बंगाल चुनाव के 4 बड़े अपडेट्स…

  1. TMC के महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- पहले फेज के बाद भाजपा के खेमे में घबराहट है। वे पत्रकारों को फोन कर यह नैरेटिव चलवाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
  2. TMC नेता कुणाल घोष ने गृह मंत्री अमित शाह के 110 सीट जीतने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि 152 सीटों में से TMC 125 से 135 सीटें जीतने वाली है।
  3. चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव के पहले फेज में लापरवाही करने वाले 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।
  4. चुनाव आयोग ने कहा है कि बंगाल में किसी भी बूथ पर दोबारा मतदान की जरूरत नहीं पड़ी। सभी 44,376 पोलिंग स्टेशनों पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से पूरा हुआ।

About NW-Editor

Check Also

मानसून अपडेट: तेलंगाना में ठहरा सिस्टम, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में देरी से होगी बारिश

मानसून तेलंगाना के भद्राचलम में 6 दिन से अटका हुआ है। इस वजह से छत्तीसगढ़, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *