Breaking News

पहली बार 400 रन बनाकर श्रेयस ने कोहली को पीछे छोड़ा, ईशान-गिल ने शतक लगाए; मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स

भारत ने दूसरे वनडे में अफगानिस्तान को 170 रन से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भारतीय टीम 402 रन पर ऑलआउट हो गई। वनडे क्रिकेट के इतिहास में पहली बार 400 रन बनाने वाली टीम ऑल आउट भी हुई है। बुधवार को शुभमन गिल (154 रन) और ईशान किशन (125 रन) ने एक ही ओवर अपने-अपने शतक पूरे किए। श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया। वे सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बने। मैच के दौरान दरविश रसूली को चोटिल होने पर स्ट्रेचर से मैदान से बाहर ले जाया गया। गिल ने 77 और किशन ने 71 गेंद में शतक पूरा किया। इसके साथ ही दोनों ने भारतीय क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड बनाया। वनडे क्रिकेट में पहली बार दो भारतीय बल्लेबाजों ने एक ही पारी में 80 या उससे कम गेंद में शतक लगाया।

भारत ने 8वीं बार वनडे में 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया। टीम ने इस मामले में साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली। साउथ अफ्रीका भी वनडे में 8 बार यह कारनामा कर चुका है। गिल ने 108 गेंद में 150 रन पूरे किए। यह वनडे में किसी भारतीय का तीसरा सबसे तेज 150+ का स्कोर है। पहले स्थान पर ईशान किशन हैं। उन्होंंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 103 गेंद पर 150 रन बनाए थे। ईशान और गिल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

इस लिस्ट में ईशान (71 गेंद) तीसरे और गिल (77 गेंद) 5वें नंबर पर आ गए हैं। पहले स्थान पर इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयोन मॉर्गन हैं। उन्होंने 2019 में मैनचेस्टर के मैदान पर अफगान टीम के खिलाफ 57 गेंद पर शतक लगाया था। पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी 63 गेंद पर शतक लगा चुके हैं। ईशान-गिल ने 9.60 के रनरेट से 224 रन जोड़े। यह भारत के लिए वनडे में दूसरी सबसे तेज 200+ रन की साझेदारी की है। इस मामले में केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की जोड़ी पहले स्थान पर हैं। दोनों ने 2023 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड के खिलाफ 9.82 के रनरेट से 208 रन की साझेदारी की थी।

रहमानुल्लाह गुरबाज ने 33 गेंद पर 41 रन बनाए। इस पारी के दौरान उन्होंने वनडे में 2 हजार रन भी पूरे किए। वे वनडे में सबसे तेज 2,000 रन बनाने वाले अफगानी बन गए हैं। उन्होंने सिर्फ 54 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। रहमत शाह 57 पारी के साथ दूसरे नंबर पर हैं।लखनऊ में मैच के दौरान काफी ज्यादा उमस थी। इसकी वजह से एक पारी में 3 ड्रिंक्स ब्रेक रखे गए थे। ब्रेक में खिलाड़ी तौलिए से पसीना पोछते नजर आए। 14वें ओवर में ड्रिंक्स ब्रेक के बाद कप्तान गिल ने गले में आइस पैक पहनकर बैटिंग की।भारतीय पारी के 33वें ओवर में गिल और ईशान ने अपने शतक पूरे किए। बिलाल सामी के ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर गिल ने 9वां वनडे शतक लगाया। आखिरी गेंद पर किशन ने भी चौका मारकर अपना दूसरा वनडे शतक पूरा किया।

दूसरी पारी के 7वें ओवर में प्रिंस यादव को विकेट मिलते-मिलते रह गया। डेब्यू कर रहे प्रिंस ने ओवर की 5वी गेेंद शॉर्ट डाली। गेंद रहमनुल्लाह गुरबाज के बल्ले का किनारा लेकर मिड-ऑन की ओर गई, जहां ने कैच पकड़ लिया। प्रिंस अपना पहला वनडे विकेट मिलने का जश्न मना ही रहे थे। इसी दौरान नो-बॉल का हूटर बज गय। हालांकि, बाद में प्रिंस ने दो विकेट निकाले।

About NW-Editor

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे कप्तान सूर्यकुमार यादव, जय शाह और कोच गौतम गंभीर भी मौजूद

अहमदाबाद,  आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को हराकर भारत ने ऐतिहासिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *