Breaking News

शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान: 10 दिन में एक सीट से देंगे इस्तीफा

कोलकाता। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भवानीपुर में हराकर और नंदीग्राम से तीसरी बार जीत हासिल करने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि वह 10 दिनों के भीतर दोनों में से एक सीट खाली कर देंगे। अधिकारी ने यह भी कहा कि पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि वह कौन सी सीट बरकरार रखेंगे।

उन्होंने कहा, ”मैं 10 दिन के भीतर एक सीट खाली कर दूंगा। पार्टी तय करेगी कि मैं कौन सी सीट बरकरार रखूंगा। भवानीपुर और नंदीग्राम के लोगों के प्रति अपनी जिम्मेदारी मैं नहीं भूलूंगा।” अधिकारी ने सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ममता बनर्जी के राजनीतिक गढ़ भवानीपुर में सोमवार को उन्हें 15,000 से अधिक वोट से हराकर तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को करारा झटका दिया और पश्चिम बंगाल में भाजपा की व्यापक लहर के बीच पार्टी को निर्णायक मनोवैज्ञानिक दबाव में ला दिया।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने उनसे तुरंत विजय जुलूस नहीं निकालने और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा, ”अभी विजय रैलियां नहीं निकालें। शांति और अनुशासन बनाए रखें। नौ मई के बाद जश्न मनाएं, जिस दिन नयी सरकार बनेगी।” तृणमूल कांग्रेस शासन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमलों का जिक्र करते हुए अधिकारी ने कहा कि वह उन पर हुए अत्याचारों को कभी नहीं भूलेंगे। अधिकारी ने नंदीग्राम के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की और राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, ”हम इस तरह से काम करेंगे कि बंगाल में भाजपा की सरकार सौ साल तक बनी रहे।” उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले चुनाव में राज्य में भाजपा का वोट शेयर मौजूदा 46 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। भाजपा नेता ने नंदीग्राम के निवासियों को बेहतर पेयजल आपूर्ति और बेहतर अस्पतालों का आश्वासन भी दिया।

About NW-Editor

Check Also

नंदीग्राम उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के हलफनामे में उम्र और शैक्षणिक योग्यता पर सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *