Breaking News

लोकसभा चुनाव को लेकर सपा ने बैठक में की चर्चा

फतेहपुर। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला कार्यालय में संपन्न हुई जिसमें 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। वहीं जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि अभी से सारे कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट जाए अपने-अपने बूथों पर सेक्टर पर जो जहां जिसको जो जिम्मेदारी दी जा रही है अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाथों को मजबूत कर फतेहपुर के संगठन और पार्टी का सम्मान बढाने का काम करें। बैठक में दलजीत निषाद, जगदीश सिंह चैहान, वीरेंद्र तिवारी,वीरेंद्र यादव, राजकुमार मौर्य,सूरजपाल, नफीसुद्दीन, चैधरी मंजर यार,सियाराम यादव, जगनायक सचान, शुघर लाल यादव, अरुण यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *