Breaking News

एसपी ने बिंदकी कोतवाली में की जनसुनवाई

– परिसर का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
– जनसुनवाई करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने शुक्रवार को बिंदकी कोतवाली पहुंचकर जनसुनवाई की और आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। इस दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि जनता का विश्वास पुलिस व्यवस्था पर बना रहे। जनसुनवाई के पश्चात पुलिस अधीक्षक ने थाना बिंदकी का गहन निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव, बैरक, पुलिस आवास, विवेचना कक्ष, सीसीटीएनएस कार्यालय, शस्त्रागार, भोजनालय, मिशन शक्ति कक्ष, मालखाना और हवालात समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने, परिसर की स्वच्छता बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों को जनता के प्रति बेहतर व्यवहार और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी।

About NW-Editor

Check Also

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर मेडिकल कॉलेज में हुई जागरूकता गोष्ठी

– आकर्षण का पर्दाफाश-निकोटीन और तम्बाकू की लत का मुकाबला थीम पर छात्रों को किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *