Breaking News

एसपी ने पूर्वी जोन बॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

– प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों पर टिकी खेल प्रेमियों की नजरें
– प्रतिभागी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। 12 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में गुरुवार को 30 वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन बॉलीबाल क्लस्टर प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किया। इस दौरान पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों से आए खिलाड़ियों में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबाल और सेपक टकरॉ खेलों का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। शुभारंभ समारोह में पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाते हैं बल्कि मानसिक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस बल के जवानों के लिए खेल गतिविधियां बेहद महत्वपूर्ण हैं, जो उन्हें स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक होती हैं। कार्यक्रम के दौरान 12 वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (कमांडेंट) ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर पीएसी एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी व बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह, अनुशासन और सौहार्द का माहौल बना रहा। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही रोमांचक मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें खिलाड़ियों ने जीत हासिल करने के लिए दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। खेल प्रेमियों की नजरें अब प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों पर टिकी हैं, जहां पूर्वी जोन की सर्वश्रेष्ठ टीम बनने की होड़ देखने को मिलेगी।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *