Breaking News

एसपी ने कोतवाली व राधानगर थाने का किया निरीक्षण

 

फतेहपुर। नवागंतुक पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने गुरुवार की रात दो थानों का औचक निरीक्षण किया। एसपी के देर रात औचक निरीक्षण से थानों में हड़कंप मच गया। एसपी ने थाना कोतवाली नगर और थाना राधानगर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय के महत्वपूर्ण रजिस्टर, जनसुनवाई और महिला हेल्प डेस्क और सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस निरीक्षण का उद्देश्य थानों में पुलिसिंग की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था को सुधारना था। पुलिस अधीक्षक ने थानों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि थाने में आए हुए फरियादियों की शिकायतें सुन उनका तत्काल निस्तारण करे। थानों में ही पीड़ित को न्याय दिया जाए।

About NW-Editor

Check Also

242 दिवंगतों की याद में नम हुईं आंखें

– रेडक्रॉस सोसाइटी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि – दिवंगतों की याद में श्रद्धांजलि अर्पित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *