Breaking News

फतेहपुर में दो पुलिस अधिकारियों का सेवाकाल पूरा, सम्मान के साथ दी गई विदाई

फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में शनिवार को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए दो उपनिरीक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक एवं क्षेत्राधिकारी लाइन ने उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस माया शंकर शुक्ला और रघुवीर शरण को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। उन्हें शॉल, घड़ी एवं स्मृति चिह्न भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई।

पुलिस अधीक्षक ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल के दौरान किए गए योगदान, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में दोनों अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन किया। उनका कार्यकाल सराहनीय रहा है।

एसपी ने दोनों सेवानिवृत्त अधिकारियों के स्वस्थ, सुखमय एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।

About NW-Editor

Check Also

अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने रास्ते में तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। तीन दिन पूर्व नलकूप से घर लौट रहे 62 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *